जालंधर, (संजय शर्मा)-हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.वॉक (वेब टेक्नालॉजी एंड मल्टीमीडिया) की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। मनप्रीत कौर ने 500 में से 470 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, रूचिका ने 469 अंकों से द्वितीय स्थान, तन्वी अग्रवाल ने 465 अंकों से तृतीय स्थान, श्रेया अग्रवाल ने 458 अंकों से चौथा स्थान हासिल किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा व छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर विभाग से श्री ऋषभ धीर भी उपस्थित थे।
एचएमवी के एम.वॉक वेब टेक्नालोजी एंड मल्टीमीडिया की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन
- Post author:businesSsKhas
- Post published:March 14, 2023
- Post category:ਪੰਜਾਬ
