Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित

एचएमवी के महिला सशक्तिकरण सैल ने मनाया महिला दिवस

जालंधर, (संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय, के महिला सशक्तिकरण सैल द्वारा प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन डॉ. तान्या सोही, सहायक प्रोफेसर अंग्रे•ाी, राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने डिजिटल : इनोवेशन एंड टेक्नॉलजी फॉर जेंडर इक्वालिटी विषय पर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त देश का निर्माण कर सकती है। अत: महिलाओं के सशक्तिकरण से देश सशक्त बनता है। कार्यक्रम में राजनीति शास्त्र आनर्स की छात्रा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए जिससे यह स्पष्ट हो गया कि एचएमवी निश्चय ही महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्यरत है तथा छात्राओं को भरपूर अवसर प्रदान किए जाते हैं। मानवी शर्मा ने महिलाओं से संबंधित कानूनों पर चर्चा की तथा इन कानूनों की कमियों के बारे में भी बताया। रिसोर्स पर्सन डॉ. तान्या सोही ने ऑनलाइन मोड पर छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने अनुभवों, डर को रिकार्ड करने के महत्त्व पर बात की। उन्होंने धार्मिक कहानियों का उदाहरण दिया जिनमें मेदुसा, पंडोरा, ईव, सीता व द्रोपदी की कहानियां शामिल थी। उन्होंने कहा कि इन कहानियों को लेखकों जैसे मार्गरेट इटवुड व चित्रा बैनर्जी दीवाकरूनी द्वारा दोबारा लिखा जा रहा है। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमनीता सैनी शारदा व श्रीमती प्रोतिमा मंडेर के संरक्षण में हुआ। डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।