जालंधर, (संजय शर्मा)-एन.एस.एस. विभाग की ओर से युवा दिवस मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के चिरयुवा सेनानी शहीद-ए- आ•ाम भगत सिंह के भांजे प्रो. जगमोहन सिंह रहे। समारोहका शुभारंभ ज्ञान का प्रतीक ज्योति प्रज्वलन से हुआ। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने ग्रीन प्लांटर भेंट कर मुख्यातिथि का अभिनंदन किया। महान् विभूति स्वामी विवेकानंद के भारतीय संस्कृति के उत्थान के कार्यों के प्रति नतमस्तक होते हुए उन्होंने भगत सिंह के अमूल्य बलिदान के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त की। आई.आई.टी. खड़कपुर के टॉपर, पंजाब टैक्निकल यूनिवर्सिटी के फाऊंडर डायरैक्टर उच्चकोटि के सामाजिक कार्यकत्र्ता व शहीद- ए-आ•ाम भगत सिंह के भांजे के गौरव से गौरवान्वित प्रो. जगमोहन सिंह ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन की बांकी झांकी प्रस्तुत की। क्रिसमिस दिवस को अपाहज आश्रम में वस्तुएं वितरित कर मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर-निर्माण, डायरी लेखन, वीडियो-निर्माण, नुक्कड़ नाटक इत्यादि प्रतियोगिताओं के विजेता वालंटियर्स को पुरस्कृत किया गया। सभी उपस्थित जनों ने खड़े होकर सरदार जगमोहन जी का तालियों के साथ अभिनंदन व आभार व्यक्त किया। सभी एन.एस.एस. वालंटियर्स के साथ प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. वीना अरोड़ा, डॉ. मीनू तलवाड़, सुश्री हरमनु, श्री परमिंदर सिंह, सुश्री भावना को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। डॉ. अंजना भाटिया व डॉ. मीनू तलवाड़ ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ. ज्योति गोगिया, श्रीमती नीटा मलिक, डॉ. बलजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
एचएमवी में मनाया युवा दिवस हंस राज महिला महाविद्यालय
- Post author:businesSsKhas
- Post published:January 15, 2023
- Post category:ਪੰਜਾਬ
