Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing एच.एम.वी. की इनोवेशन काउंसिल के सदस्यों ने जी-20 के उद्घाटन समारोह में लिया भाग

एच.एम.वी. की इनोवेशन काउंसिल के सदस्यों ने जी-20 के उद्घाटन समारोह में लिया भाग

जालंधर, (संजय शर्मा)-हंस राज महिला महाविद्यालय की इनोवेशन काउंसिल ने 18वें जी-20 सम्मेलन के उद्घाटनी समारोह में ऑनलाइन भाग लेकर इतिहास रचा। इस सम्मेलन में विश्वभर के नेताओं ने भाग लिया जिनमें यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्स, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनियुल मैक्रान, साउदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान तथा जापान के फूमियो किशिदा शामिल थे। उद्घाटनी समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के विभिन्न देशों सिंगापुर, बांग्लादेश, इटली, यूएसए, ब्रा•ाील, अर्जेंटीना, मॉरीशस तथा यूएई के दिग्गज नेताओं के साथ मिलकर ग्लोबल बायोफ्यूल एलाइंएस का शुभारम्भ किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह विश्वास दिलाया कि नई दिल्ली का जी-20 सम्मेलन नए दरवा•ो खोलेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के वंचितों की सेवा करने के स्वप्न को पूरा करने का समय आ गया है। इस सम्मेलन की विशेषता यह रही कि श्रीमोदी ने वन अर्थ, वन फैमिली तथा वन फ्यूचर पर एक सेशन भी चेयर किया। इस विचार चर्चा में वैश्विक स्तर के कई मुद्दों पर विचार किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने देश को इस महान सम्मेलन के आयोजन पर बधाई दी। इस सेशन में डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. राखी, श्रीमती नवनीता, श्रीमती लवलीन, सुश्री हरप्रीत, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सिम्मी सहित छात्राओं ने भाग लिया।