Business Khas

Latest news
ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੇਅਦਬੀ ਸਬੰਧੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣ ਤੇ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਹਿਜੋਗ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ  ਸ. ਭੂਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਜਗਜੀਤ ਕੌਰ ਬਜਾਜ ਨੇ 36ਵੀਂ ਵਿਆਹ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਖੁਸ਼ੀ-ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਘਿਰੇ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵੇਲੇ 15 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਵੈਭਵ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧ ’ਚ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ’ਚ ਅਹਿਮ मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में अक्षय ऊर्जा दिवस का आयोजन

जालंधर, (संजय शर्मा)-एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के प्रोत्साहानात्मक निर्देशन में अक्षय ऊर्जा के विकास एवं नए नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने हेतु जागरूक करने के लिए अक्षय ऊर्जा दिवस मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मंगल तिलक एवं ज्ञान की ज्योति प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को अक्षय ऊर्जा दिवस की बधाई दी एवं पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए ऊर्जा को बचाओ, पृथ्वी को हरित बनाओ का नारा देते हुए ऊर्जा के संसाधनों के प्रति सजग रहने व प्रकृति के इन ख•ाानों का दुरुपयोग न करते हुए उचित उपयोग पर विशेष बल दिया। उन्होंने ऊर्जा संसाधनों के संरक्षण पर छात्राओं को प्रेरित किया एवं बताया कि हमारी संस्था द्वारा वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों के उपयोग को ध्यान में रखते हुए सोलर जैनरेटर, सोलर लाइट, सोलर गीजर्स, रेन वाटर हारवेस्टिंग यूनिट एवं रीसाइकल पेपर मशीन को संसाधनों की बर्बादी को कम करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया ताकि इनका पुन: प्रयोग किया जाए एवं आगामी पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। डॉ. सीमा मरवाहा, स्कूल कोआर्डिनेटर एवं डीन अकादमिक ने कहा कि अक्षय ऊर्जा अक्षय विकास का स्तम्भ है जिसमें जल, सूर्य, वायु, ईश्वर द्वारा प्रदत्त ऊर्जा के बहुमूल्य खजाने हैं जिनका उचित प्रयोग न करने से हमारा ही नुकसान निहित है। इसलिए आज के नवयुवकों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु आगे बढऩा चाहिए क्योंकि किसी भी देश का विकास इसके ऊर्जा के स्रोतों पर निर्भर करता है। इस प्रतियोगिता में अशमीत एवं सान्वी ने पहला स्थान, कशिश ने दूसरा स्थान, कृतिका ने तीसरा स्थान एवं रीतिका ने सांत्वना पुरस्कार जीता। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भावना ने पहला स्थान, खुशी ने दूसरा स्थान, सोमोन ने तीसरा स्थान व हिमानी और मुस्कान ने सांझा रूप से सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। किरणजीत ने इस अक्षय दिवस पर ऊर्जा के संसाधनों एवं ऊर्जा के संरक्षण विषय पर चर्चा करते हुए छात्राओं को ऊर्जा का संरक्षण क्यों करना चाहिए एवं ऊर्जा संरक्षण के वैकल्पिक स्रोतों के विषय में बहुमूल्य विचार सांझे किए। मंच संचालन अशमीत व किरणजीत ने किया।