Business Khas

Latest news
ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों
You are currently viewing किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डी.ए.पी. विकल्प के तौर पर अन्य फॉस्फेटिक खाद अपनाएं

किसानों को गेहूं की बिजाई के लिए डी.ए.पी. विकल्प के तौर पर अन्य फॉस्फेटिक खाद अपनाएं

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज कहा कि जिले में डी.ए.पी.रबी सीजन में गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को उर्वरक एवं डी.ए.पी. खाद की कोई कमी को होने दी जाएगी, जिले में खाद की पर्याप्त सप्लाई लगातार हो रही है।

डा.अग्रवाल ने बताया कि जिले में उपलब्ध 1015 टन डी.ए.पी. खाद की एक नवंबर तक 500 टन सहकारी समितियों और निजी फर्मों को 515 टन उर्वरक की पहुंच सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा गेहूं की बिजाई लिए डी.ए.पी. विकल्प के तौर पर अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों का भी उपयोग कर सकते है। उन्होंने कहा कि डी.ए.पी विकल्प के तौर पर कृषि विभाग पंजाब की सिफारिशों के अनुसार ट्रिपल सुपर फॉस्फेट, एन.पी.के., सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरकों का भी उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ये सभी उर्वरक अच्छी फसल उपज और मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं।

उन्होंने कहा कि डी.ए.पी इसके स्थान पर जिले में ट्रिपल सुपर फास्फेट के तीन रैक आ चुके है। उन्होंने कहा कि सीजन की मांग के अनुरूप डी.ए.पी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, इसलिए किसानों को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इसके अलावा जिले में कृषि उर्वरकों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है और यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जायेगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारियों को पहले निर्देश जारी किए गए है।

कृषि अधिकारी डा. सुरजीत सिंह ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि डी.ए.पी ट्रिपल सुपर फॉस्फेट (0:46:0), एन.पी.के. 12:32:16, सिंगल सुपर फॉस्फेट एन.पी.के. 16:16:16 और एन.पी.के. 20:20:13 के विकल्प के रूप में खाद फसलों के लिए बहुत उपयोगी है और मिट्टी में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति करती है।