‘इंटरनेशनल डांस डे’ के अंतर्गत सम्पन्न समारोह में विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया | कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल का मुख्य लक्ष्य केवल पढ़ाई तक ही सीमित नहीं, अपितु विद्यार्थियों की कला को निखारना भी है| समारोह में कक्षा चौथी और पाँचवीं के सभी विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया| प्रैजीडेंट श्रीमती पूजा भाटिया जी ने दीपक प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया तथा अभिभावकों का अभिवादन किया | समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से किया गया, इसके उपरांत प्रकृति के विभिन्न रंगों को नृत्य प्रस्तुति द्वारा आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया | लाइन डांस, सालसा, लावनी, गुजराती, टैप डांस आदि का भव्य मंचन किया गया | पंजाब का लोक नृत्य भांगड़ा न हो तो समारोह का रंग अधूरा है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए पंजाब के लोक नृत्य भांगड़ा की धमाकेदार प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर विवश कर दिया | इस कार्यक्रम में कक्षा से से छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भी संगीत की विभिन्न धुनों का आनंद उठाते हुए नृत्य किया और साथ ही साथ विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी डांडिया और पंजाब के लोक नाच भांगड़ा का आनंद लेते हुए नृत्य में समान रूप से भाग लिया l इस महत्वपूर्ण अवसर पर चेयरमैन श्री नितिन कोहली, उप चेयरमैन श्री दीपक भाटिया, वाइस प्रैजीडेंट श्री पार्थ भाटिया जी ने विद्यार्थियों द्वारा की गई प्रस्तुतियों की सराहना की और विद्यार्थियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया| प्रैजीडेंट, सुश्री पूजा भाटिया जी ने विद्यार्थियों के प्रयासों और उत्साह की प्रशंसा करते हुए उपस्थित सभी अभिभावकों का हार्दिक धन्यवाद किया | इस अवसर पर हमारी प्रधानाचार्या सुश्री हरलीन मोहंती जी ने विद्यार्थियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की |
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, को-एड जालंधर में ‘इंटरनेशनल डांस डे’ का भव्य आयोजन
- Post author:businesSsKhas
- Post published:May 2, 2023
- Post category:ਪੰਜਾਬ
