Business Khas

क्या पंजाब में कुछ बड़ा होने वाला है? केंद्रीय गृह मंत्रालय भेज रहा बड़ी तादाद में फोर्स

पंजाब में होला मोहल्ला से पहले केंद्र सरकार राज्य में केंद्रीय सशस्त्र बलों की 50 कंपनियां की तैनाती करने जा रही है. खुद सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा उपलब्ध कराने की गुजारिश की थी. केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की ओर से राज्य सरकार को भेजे जाने के बाद गृह मंत्रालय अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 50 कंपनियों को पंजाब भेजने जा रहा है. पिछले कुछ दिनों में पंजाब में जिस तरह की कानून-व्यवस्था देखने को मिली है उसने राज्य की सुरक्षा पर सवाल कर दिए हैं. कयास ये भी लगाया जा रहा है पंजाब में कुछ बड़ा होने वाला है. सशस्त्र पुलिस बलों की इन कंपनियों की ‘होला मोहल्ला’ से पहले तैनाती कर दी जाएगी. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सशस्त्र पुलिस बल की एक कंपनी में 120 के आसपास सुरक्षाकर्मी होते हैं. सरकार की ओर से भेजी जा रही केंद्रीय बल की ये कंपनियां 6 से 16 मार्च तक पंजाब में रहेंगी. अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 50 कंपनियों में CRPF की 10, रैपिड एक्शन फोर्स की 8, सीमा सुरक्षा बल की 12, भारत तिब्बत सीमा पुलिस की 10 और सशस्त्र सीमा बल की 10 कंपनियों को भेजने की तैयारी चल रही है.