Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

गुलाम नबी आजाद के बयान के समर्थन में आए अयोध्या के संत

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के एक बयान की खूब चर्चा हो रही है. उन्होंने कहा है कि हिंदू (Hindu) धर्म बहुत पुराना है और इस्लाम (Islam) सिर्फ 1500 साल पहले आया है. सभी हिंदू से कन्वर्ट हुए हैं. अब उनके इस बयान को उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या के संतों ने सराहा है. हनुमानगढ़ी (Hanuman Garhi) के महंत राजू दास (Raju Das) ने कहा है कि डीएनए कर लो सब के सब भारत में रहने वाले मुसलमान हिंदू ही निकलेंगे.

इसके अलावा जगदगुरु परमहंस आचार्य ने कहा है कि राजनीतिक दृष्टिकोण भले कुछ हो लेकिन गुलाम नबी आजाद ने बहुत बड़ी सच्चाई सामने रखी है. फिलहाल गुलाम नबी आजाद के बयान को लेकर अयोध्या में बहुत चर्चा हो रही है. एक सभा में बोलते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इस्लाम आया ही है 1500 साल पहले और हमारे हिंदुस्तान में हिंदू धर्म बहुत पुराना है. बाहर से आएं होगे 10-20, जो उनकी (आक्रमणकारियों) फौज के साथ थे. बाकी तो सभी मुसलमान हिंदू धर्म से ही कन्वर्ट हुए हैं.
गुलाम नबी आजाद ने आगे कहा कि इसकी सबसे बड़ी मिसाल हमारे कश्मीर में है. कश्मीर में 600 साल पहले कौन मुसलमान था? सारे कश्मीरी पंडित थे. सब कन्वर्ट होकर मुसलमान बन गए. हमारे हिंदू भाई शव को जलाते हैं, राख को नदी में प्रवाहित करते हैं. हमारे यहां मुसलमान मरने के बाद जमीन के अंदर दफन होता है. हम सभी का शरीर तो इसी भारत माता की मिट्टी में मिल जाता है, तो कहां हिन्दू कहां मुसलमान. सब यहीं मिटटी में मिल जाते हैं. गुलाम नबी आजाद के इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है.