Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing घर में घुसे दरिंदे… चाकू की नोक पर 15 साल की लड़की का गैंगरेप

घर में घुसे दरिंदे… चाकू की नोक पर 15 साल की लड़की का गैंगरेप

हैदराबाद, तेलंगाना के हैदराबाद (Hyderabad Rape Case) में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 15 साल की लड़की के साथ उसके घर पर तीन लोगों ने गैंग रेप किया. यह घटना रविवार को मीरपेट पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत नंदनवनम कॉलोनी में हुई. घटना के सामने आते ही शहर के लोग हैरान हैं और गुस्से से भरे हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग पीड़िता की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आठ युवकों का एक समूह घर में घुस आया. पुलिस ने कहा कि पीड़िता को ऊपर ले जाने वाले चार आरोपियों में से तीन ने नशे की हालत में उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. पुलिस ने कहा कि लड़की के मदद के लिए चिल्लाने के बाद वे भाग गए. पुलिस के मुताबिक आरोपियों में कुछ हिस्ट्रीशीटर भी थे. पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POSCO) अधिनियम, 2012 के तहत मामला दर्ज किया और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सखी सेंटर भेजा. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की सात टीमें गठित की गई हैं. पुलिस अपराधियों का पता लगाने के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस ने मामले में संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है. हालांकि मुख्य अपराधी अभी तक फरार है. रचाकोंडा के पुलिस आयुक्त डीएस चौहान ने अपराध स्थल और मीरपेट पुलिस स्टेशन का भी दौरा किया. पीड़िता, एक दलित है और वह दिलसुखनगर में एक कपड़ा दुकान में कां करती है. उसका एक छोटा भाई भी है वह फ्लेक्सी लगाने का काम करता है.