Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ

चीन के जासूसी गुब्‍बारे को मार गिराए जाने के बाद ड्रैगन आगब

वॉशिंगटन, अमेरिकी फाइटर जेट के चीन के जासूसी गुब्‍बारे को मार गिराए जाने के बाद ड्रैगन आगबबूला है। वहीं अब अमेरिका ने ड्रैगन के जासूसी गुब्‍बारे की पोल खोलनी शुरू कर दी है। अमेरिका ने कहा है कि यह चीनी जासूसी गुब्‍बारा 200 फुट ऊंचा था और एक बड़े यात्री विमान के बराबर वजनी पेलोड लेकर जा रहा था। कई विशेषज्ञों ने यह भी कहा है कि इस गुब्‍बारे में विस्‍फोटक भी लगा हुआ हो सकता है। वहीं इसकी अमेरिकी नौसेना ने जांच शुरू कर दी है। पेंटागन के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि इस गुब्‍बारे में विस्‍फोटक हो सकता है। अमेरिका को उम्‍मीद है कि इसके मलबे से चीन के पूरे जासूसी नेटवर्क के बारे में बड़ा खुलासा हो सकता है। द टेलिग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक इस गुब्‍बारे का वजन हजारों किलो था और उसमें खुद को तबाह करने के लिए विस्‍फोटक भी लगा हुआ था। इससे पहले अमेरिका के एफ-22 फाइटर जेट ने इस गुब्‍बारे को मार गिराया था। अब इसके मलबे को अमेरिकी अधिकारी दक्षिणी कैरोलिना में समुद्र के अंदर से निकाल रहे हैं। इस चीनी जासूसी गुब्‍बारे से अमेरिका और चीन के बीच रिश्‍ते काफी खराब हो गए हैं और अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपनी चीन यात्रा तक को स्‍थगित कर दिया है।