कांग्रेस वर्किंग कमेटी की पहली बैठक आज से हैदराबाद में शुरू हो रही है। यह बैठक कांग्रेस के लिए काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इसी साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें- तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम शामिल हैं। आगामी चुनावों के अलावा सीडब्ल्यूसी में राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य इंडिया गठबंधन पर भी चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, “मुझे लगता है कि अनिवार्य रूप से प्रमुख विषयों में से एक देश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति, चुनाव संभावनाएं और INDIA गठबंधन की बैठकों में हमारा प्रतिनिधित्व कर रही समिति को यह जानकारी देना है कि वहां क्या हो रहा है… हमें उम्मीद है कि चुनाव सामान्य समय पर होंगे, जिसमें 6 से 9 महीने का समय है, लेकिन यह भी संभव है कि सरकार चुनाव पहले करा सकती है, जैसा कि हम सुन रहे हैं। हमें जल्द से जल्द तैयार होने की जरूरत है।” वहीं, केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के बयान पर जवाब दिया। जोशी ने शुक्रवार को राजस्थान के दूदू में विपक्ष के बनाए नए गठबंधन को घमंडी अलायंस कहा था। इस पर पलटवार करते हुए थरूर ने कहा, ‘सत्ता का अहंकार साफ तौर पर दिख रहा है, इसलिए विपक्ष के लिए घमंड शब्द का इस्तेमाल थोड़ा गैरजरूरी है और निरर्थक है।’ उन्होंने कहा, ‘जो अहंकारी लोग हैं, वे सत्ता में बैठे हुए हैं। हम हर रोज यही तो देख रहे हैं। मुझे साफ तौर पर लगता है कि हमने गठबंधन को जो नाम दिया है, उससे उन्हें परेशानी होने लगी है।’
तेलंगाना में क्यों हो रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक? इन 10 प्वाइंट्स में समझिए पूरा समीकरण
- Post author:businesSsKhas
- Post published:September 16, 2023
- Post category:ਵਿਦੇਸ਼
