Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए सिलेक्ट

जालंधर, (संजय शर्मा )-सरकारी कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन स्कूल की ये दोनों छात्राएं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए सिलेक्ट हो गई है। नेहरू गार्डन स्कूल की कुमकुम व महकप्रीत कौर नामक छात्राओं को ‘परीक्षा पर चर्चा’ पर पीएम मोदी से बातचीत करने का मौका मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राओं ने भूवनेश्वर में होने वाले नेशनल आर्ट फैस्टीवल में तीसरा स्थान जीता है।

वहीं अब दोनों ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ प्रोग्राम में भाग लेने वाली है। गौर हो कि पंजाब में कुल 5 बच्चों को चुना गया है। जिसमें से 2 स्टूडेंट्स जालंधर की है। दोनों स्टूडेंट्स 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस की परेड भी देख पाएंगी। वहीं इस खुशी के बाद गोराया की रहने वाली महकप्रीत कौर के पिता गुरशरन सिंह का कहा है कि उनकी बेटी काफी होशियार है।

वे हर परीक्षा में एक अच्छा स्थान हासिल करती है। वहीं सरकार द्वारा भूवनेश्वर में होने वाले नेशनल आर्ट फैस्टीवल में भी उसने तीसरा स्थान हासिल किया है। अब वे दिल्ली जाकर देश के पीएम मोदी जी से मुलाकात करेगी। वहीं दूसरी ओर महकप्रीत कौर से बात करने पर उन्होंने कहा कि उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने व बातचीत करने का मौके मिल रहा है। ऐसे में वे बेहद खुश है।