जालंधर, डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पहले ही नगर निगम, जालंधर को शहर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दे चुका है।
डिप्टी कमिश्नर ने आगे कहा कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि संजय गांधी मार्किट के पास बी.एम.सी. चौक पर लोगों द्वारा फेंके ग कूड़े-कचरे से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद नगर निगम, जालंधर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि तुरंत मौके पर जाकर तुरंत कूडा हटाने और साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।
डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए नगर निगम की ज्वाईंट कमिश्नर मनदीप कौर ने सफाई स्टाफ को तैनात कर इस जगह को साफ करवाया और ताकि अब कोई भी इस जगह पर कूड़ा आदि न फेंक सके, को रोकने के लिए कर्मचारियों को तैनात किए गए है।
इस दौरान अधिक जानकारी देते हुए ज्वाईंट कमिश्नर मनदीप कौर ने कहा कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में नगर निगम, जालंधर शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि त्योहार सीजन को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा पूरी सतर्कता के साथ शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्थान को कूड़े-कचरे से मुक्त रखने के लिए यहां सौंदर्यीकरण और वृक्षारोपण का कार्य भी किया जाएगा, ताकि यह स्थान कूड़ाघर के बजाय सौंदर्यीकरण के मामले में आकर्षण का केंद्र बन सके।
