Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ

नगर पंचायतों के 139 वार्डों के लिए 698 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन पत्र

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन जिले के 139 वार्डों के लिए 698 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि जालंधर नगर निगम के 85 वार्डों के लिए 448 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र भरे गए है। इसी प्रकार नगर परिषद भोगपुर के 13 वार्डों के लिए 62, नगर परिषद गोराया के 13 वार्डों के लिए 53 और नगर परिषद फिल्लौर के वार्ड नंबर 13 के लिए 4 नामांकन पत्र भरे गए है।

जिला चुनाव अधिकारी ने आगे बताया कि नगर पंचायत बिलगा के 13 वार्डों के लिए 47 उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र भरे गए है। नगर पंचायत शाहकोट के 13 वार्डों के लिए 81 उम्मीदवारों और नगर पंचायत मेहतपुर के वार्ड नंबर 5 के लिए 3 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि चुनाव को उचित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था की गई है और चुनाव कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 13 दिसंबर को होगी और 14 दिसंबर को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना भी होगी।