पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 9 अगस्त वो तारीख है, जब ऐतिहासिक क्विट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत हुई थी. महात्मा गांधी ने यह मंत्र दिया था और क्विट इंडिया मूवमेंट ने स्वतंत्रता की तरफ भारत के कदमों में नई ऊर्जा पैदा कर दी थी. इसी से प्रेरित होकर आज पूरा देश हर बुराई के लिए कह रहा है क्विट इंडिया. चारो तरफ एक ही गूंज है भ्रष्टाचार क्विट इंडिया. परिवारवाद क्विट इंडिया, तुष्टिकरण क्विट इंडिया. आओ इस क्रांति के महीने में हम सभी हिंदुस्तानी 2047 तक भारत को विकसित बनाने का संकल्प लें.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश में 6000 से भी कम रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज थे. हालांकि अब यह बढ़कर 10,000 से अधिक हो गया है. जल्द ही सभी रेल ट्रैकों का विद्युतीकरण कर दिया जाएगा. पिछले नौ साल में सौर पैनलों से बिजली पैदा करने वाले रेलवे स्टेशनों की संख्या 1,200 से अधिक हो गई है.
