Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing नूंह हिंसा मामले में नूंह में फिर इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

नूंह हिंसा मामले में नूंह में फिर इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान (Mamman Khan) की गिरफ्तारी के बाद जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है. साथ ही 16 सितंबर रात 12 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया. इसके अलावा आज जुम्मे की नमाज भी घरों में अता करने का निर्देश दिया गया. हरियाणा सरकार ने मामन खान की गिरफ्तार के बाद ये बड़ा फैसला लिया है. आपको बता दें कि गुरुवार को मामन खान को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद से ही जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी.नूंह जिले में कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तनाव, हिंसा, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक शांति और शांति में अशांति पैदा होने की आशंका के चलते धारा 144 लगाने का फैसला लिया गया. वहीं भड़काऊ सामग्री और झूठी अफवाहों के प्रसार के माध्यम से इंटरनेट सेवाओं के दुरुपयोग की आशंका को देखते हुए इंटरनेट सेवाओं को बंद किया गया है. लोगों को आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है. वहीं शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की जुम्मे दी नमाज होती है उसे भी घर में अदा करने का निर्देश जारी किया गया है. मामन खान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एहतियातन तौर पर सारी पाबंदिया लगाई है.