पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों की पहचान होशियारपुर और रोपड़ के रहने वाले युवकों के रूप में बताई गई है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पर पहले भी कई केस दर्ज हैं।एसएसपी रूपनगर ने बताया कि 17 फरवरी 2023 को रूपनगर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली थी, जिसमें गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गुर्गे विशाल वर्मा से स्कीम नंबर 2 इंप्रूवमेंट ट्रस्ट नजदीक दाना मंडी फगवाड़ा रोड, मॉडल टाउन होशियारपुर को 9 हथियारों और 20 जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ दौरान पिछली गतिविधियों को ट्रैक करते हुए इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की टीम ने गैंगस्टर जग्गू भवानपुरिया के करीबी साथी संदीप कुमार उर्फ रवि बलाचोरिया को मुकद्दमा में बतौर दोषी नामजद करके अमृतसर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए थे। पूछताछ के बाद खतरनाक गैंगस्टर संदीप उर्फ रवि बलाचौरिया के पास से 05 घातक हथियार पिस्टल .32 बोर सहित 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।इसके अलावा संदीप उर्फ रवि बलचोरिया गुट के ही एक अन्य गुर्गे रोहित को गिरफ्तार करके उसके पास से 1 पिस्टल .32 बोर सहित 03 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। जिसके संबंध में मुकद्दमा नंबर 25 दिनांक 21.04 2023 अध 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना सिटी मोरिंडा में दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, जिनसे पुलिस रिमांड प्राप्त कर और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 पिस्टल और 25 जिंदा कारतूस बरामद किए
- Post author:businesSsKhas
- Post published:April 22, 2023
- Post category:ਪੰਜਾਬ
