नई दिल्ली, पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) लगातार मुश्किलों में घिरता जा रहा है. पहले आरबीआई ने पेटीएम बैंक के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसपर बैन (RBI Banned Paytm Payments Bank) लगाने का फैसला किया. इसके बाद अब रिटायरमेंट फंड रेगुलेटर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees’ Provident Fund Organisation) यानी ईपीएफओ (EFFO) ने भी फिनटेक कपंनी को लेकर बड़ा कदम उठाया है. इसको लेकर EPFO ने 8 फरवरी, 2024 को एक सर्कुलर भी जारी किया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट में से जुड़े EPF अकाउंट में ट्रांजेक्शन बंद करने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक से जुड़े अकाउंट होल्डर्स अब इसके जरिये EPF अकाउंट्स में डिपॉजिट या क्रेडिट के लिए ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे. EPFO ने अपने सर्कुलर में सभी फील्ड ऑफिस को 23 फरवरी 2024 से पेटीएम पेमेंट बैंक अकाउंट्स के साथ लिंक किए गए EPF अकाउंट्स में क्लेम सेटलमेंट करने से रोक लगाने का आदेश दिया है.
पेटीएम पेमेंट्स बैंक मुश्किलों में घिरता जा रहा
- Post author:businesSsKhas
- Post published:February 10, 2024
- Post category:ਪੰਜਾਬ
