Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing फसल की साथ-साथ लिफ्टिंग और तय समय में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

फसल की साथ-साथ लिफ्टिंग और तय समय में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश

जालंधर, पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार जान-बूझ कर गोदाम खाली न करवा कर और पंजाब के किसानों को परेशान कर रही है। वह आज नई अनाज मंडी जालंधर में धान की चल रही खरीद प्रक्रिया की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर हलका विधायक रमन अरोड़ा और आप के सीनियर नेता दिनेश ढल्ल भी मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा केंद्र को लगातार पत्र लिखे जाने के बावजूद पंजाब के गोदाम खाली नहीं हुए है। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि केंद्र की भाजपा सरकार एक साजिश के तहत राज्य की शांति भंग करना चाहती है।उन्होंने कहा कि केंद्र के इस रवैये के कारण किसानों को धरना देने पर मजबूर होना पड़ रहा है। श्री भगत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इस रवैये का जवाब समय आने पर पंजाब की जनता देगी।

अनाज मंडी के दौरे दौरान किसानों से बातचीत करते हुए मोहिंदर भगत ने आश्वासन दिया कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल में बेचने में कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है और केंद्र के दबाव के बावजूद किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

खरीद प्रक्रिया की समीक्षा करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल की साथ-साथ लिफ्टिंग और किसानों को निर्धारित समय के भीतर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने बताया कि कल तक जिले की मंडियों में 172958 मीट्रिक टन धान की आमद हुई है, जिसमें से 167629 मीट्रिक टन फसल खरीदी जा चुकी है। उन्होंने आगे बताया कि जिला जालंधर में किसानों को पंजाब सरकार द्वारा खरीदी गई धान की फसल का 313 करोड़ रुपये का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उद्देश्य उचित खरीद प्रक्रिया और समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।