जालंधर, (संजय शर्मा )-आज भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा जी द्वारा जिला पदाधिकारियों की घोषणा की गई उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों को पार्टी की नई जिम्मेदारी मिल रही है उनके नामों की चर्चा प्रदेश के प्रधान श्रीमान अश्वनी शर्मा, जोन के इंचार्ज श्रीमान जीवन गुप्ता जी एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला के इंचार्ज पुष्पिंदर सिंगला जी व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के उपरांत की जा रही है
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा जी ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां मिल रही हैं हम सभी मिलकर पार्टी के कार्य को आगे बढ़ाएंगे एवं आने वाले आगामी चुनावों में पार्टी की जीत का परचम लहराएंगे। सुशील शर्मा द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई।
