Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित

मेहर में 10 तोला सोना; एफिडेविट में क्या-क्या लिखा

इस्लामाबाद, फेसबुक पर दोस्ती के बाद पाकिस्तान गईं अंजू मीणा के बारे में खबर है कि उन्होंने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है। पाकिस्तान पुलिस की तरफ से बताया गया है कि अंजू ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अपना नाम फातिमा रख लिया है। वहीं मीडिया से बातचीत में अंजू ने शादी की बात से साफ-साफ इनकार करते हुए कहा कि वह भारत वापस लौटने की तैयारी में हैं। अंजू का निकाहनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हलफनामे में अंजू की तरफ से नसरुल्लाह को कानूनी तौर पर अपना पति मानने की बात कही गई है। हालांकि लाइव हिंदुस्तान इस हलफनामें की सच्चाई का दावा नहीं करता है। वायरल हलफनामे में लिखा गया है, ‘फातिमा, दुखतर जी प्रसाद, फ्लैट नंबर 704, टावर एस अलवर टेरा एलिगेंस भारत। मेरा पहले नाम अंजू था और मैं ईसाई धर्म से थी। मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर लिया है। जिसमें किसी जानिब से कोई जबरदस्ती शामिल नहीं है। मैं नसरुल्लाह को पसंद करती हूं और उसके लिए अपने मुल्क भारत से पाकिस्तान आई हूं। गवाहों के सामने मैंने अपनी मर्जी से नसरुल्लाह से हक मेहर 10 तोला साना ब तरीका शरीयत से निकाह किया है। नसरुल्लाह मेरे कानूनी पति हैं। यही मेरा बयान है। इसमें कुछ छिपाया नहीं गया है। ‘