Business Khas

Latest news
ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੇਅਦਬੀ ਸਬੰਧੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣ ਤੇ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਹਿਜੋਗ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ  ਸ. ਭੂਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਜਗਜੀਤ ਕੌਰ ਬਜਾਜ ਨੇ 36ਵੀਂ ਵਿਆਹ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਖੁਸ਼ੀ-ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਘਿਰੇ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵੇਲੇ 15 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਵੈਭਵ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧ ’ਚ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ’ਚ ਅਹਿਮ मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए
You are currently viewing लड़की को लालच देकर जंगल में बुलाया

लड़की को लालच देकर जंगल में बुलाया

बेल्जियम में एक 14 साल की लड़की के साथ 10 नाबालिगों ने गैंगरेप किया। घटना वेस्ट फ्लैंडर्स प्रांत की है। ब्रुशेल्स टाइम्स के मुताबिक इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। रिपोर्ट के मुताबिक एक लड़के ने लड़की को लालच देकर इलाके के पास के जंगल में बुलाया। वहां पहले से ही आरोपी के अन्य साथी मौजूद थे। बताया गया कि ईस्टर की छुट्टियों के दौरान चार दिन में ही तीन बार लड़की के साथ रेप किया गया। गैंगरेप का सबसे छोटा आरोपी 11 साल का है। 10 में से 6 आरोपी पास के ही एक इंस्टिट्टूय में पढ़ाई करते थे। वहीं चार को नजरबंद करके रखा गया था। रिपोर्ट में बताया गया, सभी आरोपी नाबालिग हैं और इसमें सबसे छोटा 11 साल का है। ऐसे में उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। हालांकि सभी आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल ज्यादा ध्यान पीड़िता पर देने की जरूरत है। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। इसी तरह का केस तीन साल पहले भी बेल्जियम में सामने आया था। इसके बाद फ्लेमिश पार्ल्यामेंट में भी इस मामले को लेकर चर्चा भी हुई थी। यौन उत्पीड़न के मामलों में सजा को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग की गई थी। प्रस्ताव लाया गया था कि 14 साल से कम के आरोपियों की हिरासत को बढ़ाकर दो साल कर दिया जाए। 14 से 16 वालों के लिए पांच साल और 16 से ऊपर वालों के लिए सात साल की कैद का प्रावधान किया जाए। इसके बाद बेल्जियम की सरकार ने जून 2021 में कानून में संशोधन किया। इसके मुताबिक रेप या गैंगरेप के 12 साल तक के आरोपियों को लंबे समय तक हिरासत में रखने का प्रावधान किया गया। 2022 से 16 साल और उससे बड़े यौन अपराधियों को बालिग की तरह ट्रीट करने का भी प्रावधान कर दिया गया।