Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing संयुक्त परिवार में बहुत ताकत होती है नरेश मित्तल

संयुक्त परिवार में बहुत ताकत होती है नरेश मित्तल

जालंधर, (संजय शर्मा)-शिव राम कला मंच रजि श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस द्वारा बीती रात सीता हरण नाईट प्रस्तुत की गई। नाईट का शुभारंभ श्री राम और लक्ष्मण द्वारा भगवान शिव की वंदना प्रस्तुत करके किया गया। रोज की भांति भगवान राम चन्द्र की आरती के साथ नाईट की शुरुआत हुई। पंचवटी पर राम (कार्तिक ) व सीता (भरत गोगना) अपने 14 साल बनवास काट रहे होते है। 13 साल हंसी खुशी के साथ निकल चुके है । पंचवटी पर कुदरत ने अपनी खूबियों का कमाल किया है। बहुत ही सुंदर स्टेज पर पक्षी चह चहा रहे है सीता जी ( भरत गोग्ना) झूले में प्यारी व मीठी आवाज़ में गाना गुनगुना रही है। उसी समय सरूपनखा ( दीप अरोड़ा) वहा आती है व क्रमवार राम और लक्ष्मण को बारी बारी अपने जाल में फंसाने की कोशिश करती है। जब वह अपने मकसद में विफल हो जाती है तो अपना गुस्सा निकलने के लिए सीता की तरफ लपकती है। इस दौरान लक्ष्मण ( अमनदीप हैरी) द्वारा सरूपनखा की नाक काट दी जाती है।गुस्से में सरूपनखा कटी नाक लेकर अपने भाई रावण (जगदीश बिट्टा) के पास दरबार मे जाती है। सरूपनखा रावण को सारा वृतांत सुनाती है बताती है कि सीता भी उनके साथ हैं। सीता का नाम सुनकर रावण का दिल बेचैन हो उठता है। वो सीता की पुरानी यादों में खो जाता हैं। वो सरूपनखा का बदला लेने व सीता को हरण करने की जुगत लगाता है। वो मारीच (सचित शर्मा) को मृग (कालू) का वेश धारण करवा के पंचवटी पर भेजता हैं। सीता इस सुंदर मृग को देखकर राम जी को इसे पकड़ने के लिए कहती है। राम जी (कार्तिक) सीता को बहुत समझाते है पर वो नही मानती। आखिर राम जी मृग को पकड़ने के लिए चले जाते हैं। इस दौरान राम जी की आवाज में कोई लक्ष्मण को बुलाता है ‘ भैया लक्ष्मण जल्दी आओ आकर मेरी जान बचाओ’ जिसे सुनकर सीता जी रोने लगती है व लक्ष्मण को राम जी का पता लगाने के लिए कहती है।

लक्ष्मण जानकी जी को बहुत समझाते है की माता यह भैया की।आवाज नही किसे राक्षस की कोई जालसाजी है पर व लक्ष्मण जी को बहुत भला बुरा कहती है जिसे सुनकर लक्ष्मण जी वहाँ एक रेख खींच देते हैं तथा इस रेखा के भीतर ही रहने को कहते है और राम जी की खोज में निकल जाते है। थोड़ी देर बाद रावण (जगदीश बिट्टा ) साधु का वेश बना कर पंचवटी में आते है सीता से भिक्षा मांगते है। सीता उसे बंदी भिक्षा देती है जो रावण द्वारा इंकार किया जाता हैं। आखिर सीता रेखा के बाहर आकर साधु को भिक्षा देने के लिए आती है वही रावण अपने असली भेष ने उसका हरण कर लेता है। प्रधान रजनीश कुमार व निर्देशक निर्दोष कुमार की देखरेख में दुशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में जारी रामलीला के पांचवे दिन सीता हरण नाईट में रावण के दरबार व पंचवटी का मनमोहक दृश्य दिल को लुभा रहे थे।

नाईट का शुभारंभ श्री नरेश मित्तल वाईस चेयरमैन लवली ग्रुप ने अपने सहयोगी स. मेजर सिंह पूर्व डायरेक्टर पंजाब खादी व विलेज बोर्ड वा श्री दिनेश शर्मा प्रधान श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ने रिबन काट कर किया। अपने संबोधन में श्री नरेश मित्तल ने संयुक्त परिवार पर जोर दिया उन्होंने कहा कि हमे एक साथ रहना, एक दूसरे के साथ सहयोग और समर्थन करना, परंपराओं और संस्कारो का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे परिवार के सदस्यो को एक दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है। स. मेजर सिंह ने कहा कि कहा कि रामायण हमे सिखाती हैं की कैसे माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। कैसे बड़े भाई के लिए छोटे भाइयों का प्यार होना चाहिए। S मेजर सिंह ने आपसी भाईचारे पर जोर दिया। श्री दिनेश शर्म ने मंच द्वार किए जा रहे करो की भूरि भूरि प्रसंसा करते हुए मंच को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

प्रधान श्री रजनीश कुमार ने अपने सहयोगी सदस्यों व कलाकरों के साथ मिलकर सभी अतिथिगणों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्थानक कलाकारों द्वारा किये जा रही रामलीला को प्रसंसा की। इस शुभ अवसर पर चेयरमैन हरजीवन गोगना, वाइस चेयरमैन कृष्ण लाल, प्रधान रजनीश कुमार, डायरेक्टर निर्दोष कुमार, सीनियर उपाध्यक्ष सतनाम अरोड़ा, महासचिव कुलविंद्र सिंह हीरा, सहायक डायरेक्टर अमनदीप हैरी, उपाध्यक्ष धीरज सहगल, मंच संचालक प्रियव्रत शास्त्री, विशाल भल्ला, अशोक जोंद्रा, संयुक्त सचिव शिवम कालिया,सचित शर्मा, मिकुल शर्मा, दीप अरोड़ा, युवराज, पोडियम, हनी, वतन, यशिका कविश,मनी सोनी, हिमांशु, शुभम, ओनिक हाज़िर थे।