Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing सुरक्षा बलों ने बारामूला में 3 आतंकियों को किया ढेर, अनंतनाग में भी सर्च ऑपरेशन जारी

सुरक्षा बलों ने बारामूला में 3 आतंकियों को किया ढेर, अनंतनाग में भी सर्च ऑपरेशन जारी

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में बारामूला के अग्रिम इलाके उरी, हथलंगा में आज सुबह आतंकवादियों की सेना और बारामूला पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें 3 आतंकी मारे गए. इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है. कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. भारतीय सेना ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और खुफिया एजेंसियों द्वारा शुरू किए गए एक संयुक्त अभियान में, बारामूला के उरी सेक्टर में एलओसी के पास आज सुबह घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. 3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की और सतर्क सैनिकों ने उन्हें मार गिराया.’ इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनके शव बरामद कर लिए गए, तीसरा आतंकवादी मारा गया. लेकिन एलओसी पर आसपास के क्षेत्र में पाक पोस्ट द्वारा गोलीबारी के कारण शव की पुनर्प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हुई. ऑपरेशन जारी है. इस बीच अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके में सुरक्षा बलों का एंटी टेरर ऑपरेशन लगातार चौथे दिन भी जारी है. दो से तीन आतंकी जंगलों में छिपे हुए हैं. सुरक्षा बल उनकी तलाश में जुटे हुए हैं. ड्रोन के जरिए आतंकियों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें उनके बिल से बाहर निकालने के लिए बमबमारी की जा रही है.गत 13 सितंबर को अनंतनाग में शुरू हुए आतंक रोधी अभियान में भारतीय सेना का एक कर्नल, एक मेजर और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी शहीद हो चुके हैं. आतंकी भी जंगलों में छिपकर गोलीबारी कर रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में हथियार-बारूद हैं. सुरक्षा बल जंगलों में छिपे आतंकियों को बाहर निकालने के लिए भारी हथियारों और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं. उजैर खान के रूप में पहचाने जाने वाले स्थानीय लश्कर-ए-तैयबा ऑपरेटिव सहित कम से कम 2 आतंकवादियों के जंगलों में छिपे होने का संदेह है.