Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित

सुशील कुमार रिंकू बने नए MP

जालंधर वासियों के लिए आज एक अहम दिन था क्योंकि आज यानी शनिवार को उनके द्वारा 10 मई को दिए गए मतदान का नतीजा घोषित किया गया और एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने इतिहास रच दिया. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और पार्टी का नाम रौशन किया. बता दें कि इस बार का मुकाबला कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार, दिवंगत संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर , सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू, अकाली दल के सुखविंदर कुमार सुखी और भाजपा के इंदर इक़बाल सिंह अटवाल के बीच माना जा रहा था लेकिन सुशील कुमार रिंकू ने यह मुकाबला शुरूआत से ही एकतरफा बना दिया
गौरतलब है कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव 2023 का वोट प्रतिशत 54.5 था जो कि 2019 के मुक़ाबले बहुत कम है. 2019 में 63.04% मतदान हुआ था जबकि यही 2014 में 67.08% था. 2014 से जालंधर सीट पर कांग्रेस पार्टी का दबदबा रहा था लेकिन रिंकू ने 24 साल पुराना यह रिकार्ड भी तोड़ दिया है. अगर 2022 के विधानसभा चुनाव की भी बात करें तो उस समय बेशक आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पूर्ण बहुमत हासिल की थी लेकिन जालंधर में कांग्रेस की ही जीत हुई थी क्योंकि जालंधर की 9 सीटों में से 5 पर कांग्रेस विजयी रही थी और 4 पर ‘आप’ जीती थी. लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है.