Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing सरकारी स्कूलों में पढ़ते 25 विद्यार्थी जाएंगे ‘इसरो’

सरकारी स्कूलों में पढ़ते 25 विद्यार्थी जाएंगे ‘इसरो’

जालंधर, जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ते 25 मेधावी विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख केंद्र स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, अहमदाबाद जाने का मौका मिला है

7वीं, 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ते इन विद्यार्थियों में 15 लड़कियां और 10 लड़के शामिल है।

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज यहां जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में इन विद्यार्थियों के साथ मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को इस सुनहरे मौके का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वह इस यात्रा से अधिक से अधिक सीखने की कोशिश करें, क्योंकि यह मौका उनकी जिंदगी बदलकर रख सकता है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न सिर्फ उनकी पढ़ाई के लिए लाभदायक होगी, बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा भी दे सकती है।

मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के तहत विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा सुविधाएं मुहैया करवाने की वचनबद्धता दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इसरो जैसी संस्थाओं के दौरे से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी।

विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस यात्रा के दौरान अधिक से अधिक सीखने का प्रयास करेंगे।