जालंधर कैंट, भूर मंडी में बालक सभा जागरण कमेटी की ओर से 58वां वार्षिक जागरण बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर सरबजीत सिंह मक्कर वरिष्ठ नेता विशेष तौर पर पहुंचे और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया।
जागरण के दौरान पंजाब की मशहूर पार्टियों ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। धार्मिक भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मां भगवती के दरबार में माथा टेका।
आयोजन के दौरान लाइटों और साउंड की विशेष व्यवस्था की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए रातभर लंगर की व्यवस्था भी की गई। जागरण से एक दिन पहले झंडे की रस्म अदा की गई, जिसके साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई।
बालक सभा जागरण कमेटी की ओर से आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। कमेटी ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में श्रद्धा, भक्ति और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।
