Business Khas

You are currently viewing 8 साल से रिलेशन और केवल 2 महीने की शादी, ऑफिस पार्टी से ठीक बाद मिली लाश

8 साल से रिलेशन और केवल 2 महीने की शादी, ऑफिस पार्टी से ठीक बाद मिली लाश

नई दिल्ली, राजधानी दिल्ली की लोधी कॉलोनी में 28 साल की नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत ने पुलिस को भी उलझाकर रख दिया है। परिवार वाले जहां दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो पुलिस नए एंगल के तलाश में जुट गई है।

परिवार वाले आत्महत्या की बात को भी सिरे से खारिज कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि वे मामले की हर पहलू से जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, आकृति सुतार की शादी सिर्फ दो महीने पहले ही हुई थी। परिवार के मुताबिक शादी के ढाई महीने बाद पति-पत्नी ने ऑफिस में पार्टी रखने की बात कही थी। लेकिन पार्टी से पहले महिला की हत्या हो गई।