Business Khas

Latest news
ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ
You are currently viewing पीएम मोदी ने संसद में कहा कि देश का मिजाज दिख रहा

पीएम मोदी ने संसद में कहा कि देश का मिजाज दिख रहा

लोकसभा चुनाव से पहले संसद में अंतरिम बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे जोश में नजर आए। उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अधिकतर भाषण में कांग्रेस पार्टी को खूब खरी-खोटी सुनाई। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राहुल गांधी के लिए री-लॉन्चिंग से जोड़ते हुए तंज कसा कि एक ही प्रोडक्ट को बार-बार लॉन्च करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान पर ताला लगाने की नौबत आ गई है। पीएम मोदी ने अपने दोनों कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई। पीएम ने संसद में कहा कि देश का मिजाज दिख रहा है कि आने वाले 100 दिनों के भीतर हमारा तीसरा कार्यकाल भी शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया कि इस बार एनडीए 400 पार जा रहा है। इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितनी सीटें मिलेंगी, पीएम मोदी ने इस पर भी भविष्यवाणी की है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर काफी हमलावर अंदाज में दिखे। पीएम मोदी ने कहा, ”देश ने परिवारवाद का दंश झेला है और कांग्रेस ने भी इसका दंश झेला है। स्थिति यह है कि (मल्लिकार्जुन) खड़गे इस सदन से उस सदन (राज्यसभा) में चले गए हैं, और गुलाम नबी आज़ाद पार्टी से बाहर हो गए हैं। वे सभी परिवारवाद के शिकार हो गये।” पीएम नरेंद्र मोदी ने इंडिया ब्लॉक पर हमला करते हुए कहा, “गठबंधन का ही गठबंधन ही बिगड़ गया है।”