जालंधर, (संजय शर्मा)-चुनाव संहिता लागू होने के पश्चात भी जालंधर के पूर्व कांग्रेसी नेता जगदीश समराय द्वारा अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों के आयुष्मान कार्ड,जीरो बेलेंस बैंक खाता,वोटर कार्ड, आधार कार्ड बनाने के नाम पर लोगों को प्रभावित करने की कौशिश करने का आरोप लगाते हुए जालंधर के जिला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा, महासचिव राजेश कपूर तथा जालंधर शहरी के भाजपा महासचिव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जगदीश समराय के विरुद्ध कार्रवाई करने की अपील की है।
भाजपा नेताओं का कहना है कि जगदीश समराय व्हाट्सअप ग्रुपों में लोगों को मेसेज भेज कर बता रहे हैं कि वह मुहल्ला रत्न नगर सी ग्रीन स्कूल के सामने सुबह 10 बजे एक कैंप का आयोजन करने जा रहे हैं जिससे आयुष्मान कार्ड, जीरो बेलेंस बैंक खाता, वोटर कार्ड, आधार कार्ड एलआइसी पोलिसी,आभा कार्ड, सोलर पैनल के कार्ड बनाए जाएंगे। कार्ड बनवाने के लिए जरुरी दस्तावेज आधार कार्ड,पैन कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो ले कर आए।
इसका संज्ञान लेते हुए भाजपा नेताओं ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा कि यह सर्वथा चुनाव आचार संहिता का उलंघन है अतः कांग्रेस के पूर्व पार्षद जगदीश समराय के खिलाफ त्वरित उचित कार्रवाई की जाए।

