Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु

खुशहाली के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प : सुशील रिंकु

जालंधर, (संजय शर्मा)-लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु ने कहा कि भाजपा ही मात्र ऐसी पार्टी है जो जालंधर की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और जालंधर को भी खुशहाल बनाएगी।उन्होंने कहा कि आज जालंधर लोकसभा में पड़ते सभी क्षेत्रों के निवासी जिसमें शहर से लेकर देहात तक खुले मन से भाजपा का समर्थन करने को तैयार है।उन्होंने कहा कि अब जालंधर के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और इस बार जालंधर में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। सुशील रिंकु ने कहा कि कोई दिन ऐसा नहीं जाता कि जब जालंधर में हत्या, लूटपाट,आदि की घटनाएं नहीं होती और भगवंत मान की आप सरकार लॉ एंड आर्डर में पूरी तरह फेल साबित हुई है।उन्होंने कहा कि जबसे पंजाब में आम आदमी की सरकार सत्ता में आई है पंजाब विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है।उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप पार्टी दोनों ने जालंधरवासियों को झूठे वायदों के अलावा कुछ नही दिया।उन्होंने कहा कि जालंधर के उज्वल भविष्य के लिए भाजपा ही मात्र विकल्प है और उन्होंने शहर और देहात के सभी सूझवान वोटरों से लोकतंत्र के महाकुंभ में भाग लेने की अपील की है।