Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing बसपा को जालंधर के शहरी और ग्रामीण हलकों में भारी समर्थन मिल रहा : एडवोकेट बलविंदर कुमार

बसपा को जालंधर के शहरी और ग्रामीण हलकों में भारी समर्थन मिल रहा : एडवोकेट बलविंदर कुमार

जालंधर, (रोहित)- बसपा उम्मीदवार एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि उन्हें जालंधर देहाती क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में भी लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। उनकी ओर से जालंधर शहर में अलग-अलग स्थानों पर किए समागमों के दौरान लोगों का सैलाब उमड़ा। इस दौरान संबोधित करते हुए एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा जालंधर के लोग बदल-बदल कर कांग्रेस, भाजपा, आप जैसी पार्टियों को वोट डालते रहे, लेकिन इन पार्टियों ने सत्ता में आकर उन्हें हमेशा निराश किया। इसलिए लोग इन पार्टियों से निराश हो चुके हैं और विकल्प के रूप में वे इस बार बसपा को जालंधर से विजयी बनाने का मन बना चुके हैं।
एडवोकेट बलविंदर कुमार ने कहा कि जालंधर के हालात ये हैं कि व्यापारियों को अच्छा कारोबारी माहौल नहीं मिल रहा, किसान अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, कर्मचारी पक्की नौकरियों व वेतन के लिए तरस रहे हैं, नौजवानों को पढ़-लिखकर भी नौकरियां नहीं मिल रहीं, महिलाओं की सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है। जो पार्टियां 75 साल शासन करके भी लोगों के लिए कुछ नहीं कर पाईं, उनसे अब लोगों ने अपनी भलाई की उम्मीद छोड़ दी है। इसलिए जालंधर के लोग इस बार बसपा को मौका देंगे।