Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू

हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़/जालंधर, काउन्टर इंटेलिजेंस (सी.आई.) जालंधर द्वारा ख़ुफिय़ा सूचना पर कार्यवाही करते हुए ने एक अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश कर दो तस्करों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार किये गए इन दोषियों के कब्ज़े से 6 पिस्तौलें जिनमें पाँच .32 बोर के पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल समेत सात कारतूस बरामद किये हैं। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मट्टू निवासी रईआ और राहुल मसीह निवासी गाँव चविंडा देवी, अमृतसर के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि यह रैकेट धड़ल्ले से काम कर रहा था और पिछले छह महीनों में मध्य प्रदेश के उज्जैन से हथियारों की चार बड़ी खेपें प्राप्त कर चुका है। डीजीपी ने कहा कि पुलिस टीमें उनको काबू करने के लिए छापेमारी कर रही हैं, जबकि इस सम्बन्धी अगली-पिछली कडिय़ाँ जोडऩे के लिए और जांच की जा रही है। ऑपरेशन सम्बन्धी अधिक विवरण साझा करते हुए एआईजी सी.आई. जालंधर नवजोत सिंह माहल ने बताया कि ख़ुफिय़ा सूचनाओं पर तेज़ी से कार्यवाही करते हुए सी.आई. जालंधर की पुलिस टीमों ने वित्तीय इंटेलिजेंस यूनिट (एफ.आई.यू.) एसएएस नगर के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान रेलवे स्टेशन जालंधर छावनी के नज़दीक एक विशेष नाका लगाया और उक्त दोषियों को काबू किया। इस सम्बन्धी एफआईआर नं. 27 तारीख़ 07.05.2024 को हथियार एक्ट की धाराएं 25 और 25 (8) के अधीन पुलिस स्टेशन स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल (एसएसओसी) अमृतसर में दर्ज किया गया है।