Business Khas

You are currently viewing अमृतसर- नई दिल्ली रेलवे लाईनों के आस पास व रेलवे यातायात कालोनी मे जगह जगह पर जलाया जा रहा है कूड़ा

अमृतसर- नई दिल्ली रेलवे लाईनों के आस पास व रेलवे यातायात कालोनी मे जगह जगह पर जलाया जा रहा है कूड़ा

जालन्धर, सिटी रेलवे स्टेशन के अन्तर्गत गुरु नानक पुरा रेलवे फाटक बी 67 ए के करीब रेलवे कालोनी मे आये दिन अवैध रूप से गिराए जा रहे कचरे को आग लगा कर जलाया जा रहा है। जिस कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है जबकि अमृतसर – नई रेल खण्ड पर रेलवे लाईनों को भी नुकसान हो रहा है , वहां से गुजरने वाली ट्रेन भी कभी आग के लपेटे में आ सकती है । रेलवे यातायात लेखा कार्यालय के साथ लगती रेलवे अकाउंट्स कालोनी पिछले कई वर्षों से खाली पड़ी हुई है और रेलवे क्वार्टर खण्डर नुमा हालत मे हैं।
कूड़ा प्रबंधन को लेकर नगर निगम जालन्धर द्वारा की जा रही सख्ती के कारण शहर के अलग अलग जगहों से रैग पिक्कर्ज कूड़ा उठा कर रेलवे कालोनी मे फेंक जाते हैं जबकि रेलवे सफ़ाई व्यवस्था से जुड़े ठेकेदार के मुलाजिम भी रेलवे स्टेशन व रेलवे कालोनी से निकलने वाले कचरे को रेलवे कालोनी मेरी फेक जाते हैं। जबकि रेलवे के साथ किये गए कांट्रैक्ट के अनुसार उन्हे कचरा जमशेर जाकर फेंकने होता है ,लेकिन रुपये व समय बचाने के चक्कर मे कचरा रेलवे यातायात कालोनी और रेलवे ट्रैक पर ही फैंक जाते हैं और फिर हर दूसरे तीसरे दिन उसी कचरे को अग्नि भेंट कर दिया जाता है ,जिस कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है । रेलवे कालोनी सहित रेलवे ट्रैक के साथ लगते गुरू नानक पुरा वैस्ट के लोगो का स्वास्थ भी खराब हो रहा है और सांस लेने भी परेशानी होती है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बी एस एफ चौंक के साथ लगते कुछ होटल व प्राइवेट अस्पताल वाले अपना कचरा भी रेलवे कालोनी में फेंक रहे है। स्थानीय रेलवे प्रशासन बिल्कुल खामोश होकर तमाशा देख रहा है ।
अल्फ़ा महेन्द्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने बताया कि इसकी कई बार रेलवे अधिकारीयों से शिकायत कर चुके है लेकिन शिकायत का कोई असर नहीं हुआ। उन्होने बताया कि दो दिन पहले रात के करीब 10 बजे रेलवे लाईनों के पास आग लगाई गई थी । जिस कारण वातावरण प्रदूषित हो गया वह सांस लेने की तकलीफ हुई वह लोग रात भर सो तक नही पाये। इससे पूर्व रेल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाई गई कालोनी मे भी कई लोग कचरा फेक कर आग लगा जाते थे और वातावरण प्रदूषित होता था, वहां पर कई बार फायरब्रिगेड तक मंगवानी पडी थी।
अमृतसर – नई दिल्ली रेल लाइन के पास किसी ने कूड़े-करकट को आग लगा दी ,जिस कारण वातावरण प्रदूषित हो गया । एक सूझवान नागरिक ने उसकी विडिओ बनाई और अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष को भेज दी । अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू ने विडिओ सहित इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन के सहायक मण्डल अभियंता, जालन्धर
शहर व छावनी सहित रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सुरक्षा आयुक्त, मण्डल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे – नई दिल्ली, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कर दी । जबकि उन्होने फोन पर तीनो स्थानीय रेल अधिकारियों क्रमश सहायक सुरक्षा आयुक्त – आर पी एफ, आर के गुप्ता, सहायक मण्डल अभियंता – जालन्धर शहर – नरेन्द्र सिंह व सहायक मण्डल अभियंता – जालन्धर छावनी पंकज हुडा से भी बात की व सारी स्थिति से अवगत करवाया।
अल्फ़ा महेंद्रू फाउंडेशन के अध्यक्ष रमेश महेन्द्रू, पर्यावरण संरक्षण के मुख्य सलाहकार ललित मेहता, पर्यावरण संरक्षण के प्रोजेक्ट निदेशक गुरमीत सिंह कलेर, मुख्य सलाहकार हेल्थ डा॰ मुकेश वालिया व स्वच्छ रेल अभियान के प्रोजेक्ट निदेशक विजय कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि रेलवे प्रशासन की ओर से इस समस्या का कोई ठोस निवारण नही किया तो इसकी शिकायत नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में कई जायेगी।