Business Khas

Latest news
ਏਅਰ ਮਾਰਸ਼ਲ ਜਿਤੇਂਦਰ ਮਿਸ਼ਰਾ ਬਣੇ ਰਾਮ ਮੰਦਰ ਦੇ ਪਹਿਲੇ CEO ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ‘ਚ ਕਾਂਸਟੇਬਲ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ 5 ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੁੰਗਫੂ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗਰਭਵਤੀ ਸੀ ਜ਼ਿੰਦਾ ਸਾੜੀ ਗਈ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ; ਪਹਿਲਾਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਬੋਰਡਿੰਗ ਪਾਸ ਤੱਕ, 1 ਸਤੰਬਰ ਤੋਂ ਬਦਲ ਰਹੇ ਹਨ ਇਹ 5 ਨਿਯਮ ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਟੀ ਵਿਦਆਰਥੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚ ਸੱਥ ਸੰਸਥਾਂ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿਤਾਓ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਸਸਪੈਂਸ ਖ਼ਤਮ ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਨਾਬਾਲਗ ਨੂੰ ਨਸ਼ਾ ਦੇ ਕੇ ਕੀਤਾ ਜਬਰ-ਜ਼ਨਾਹ 50 KM ਪ੍ਰਤੀ ਘੰਟਾ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਨਾਲ ਤੂਫਾਨ, ਚਾਰ ਦਿਨ ਲਗਾਤਾਰ ਮੀਂਹ ਭਾਈ ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਸਿਹਤ ਵਿਗੜੀ ਸਿੱਖ਼ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਹਾਲ ਚਾਲ ਪਤਾ ਕਰਨ ਪੁਹੰਚੇ
You are currently viewing इंटरनेट पर हो गया वायरल

इंटरनेट पर हो गया वायरल

पंजाब के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल सोशल मीडिया पर काफी लोकपिय हैं। उनके एक-एक वीडियो पर लाखों व्यूज आते हैं। कुछ समय पहले दोनों का MMS वायरल हुआ था, जिसके बाद कुछ समय तक दोनों लाइमलाइट से दूर रहे, लेकिन अब फिर से सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं। कपल सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जोकि काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो सहज और गुरप्रीत ने पुष्पा फिल्म के गाने पर डांस किया है। सहज अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”झुकेगा नहीं…” इस वीडियो में सहज नीले रंग के टॉप और नीली रंग की जींस में पुष्पा के गाने पर डांस करती दिख रही हैं, जबकि उनका साथ उनके पति गुरप्रीत दे रहे हैं। कुछ ही समय में इस वीडियो पर 20 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं, जबकि काफी लोगों ने वीडियो को देखा है। सहज अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी लोकप्रिय हैं। उनके इंस्टा अकाउंट पर 1.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं और 796 पोस्ट की हैं। उन्होंने खुद को एंटरप्रेन्योर बताते हुए फ्रेशबाइट्स और कुल्हड़ पिज्जा की सीईओ बताया है। बता दें कि पिछले साल जालंधर के रहने वाले कुल्हड़ पिज्जा नाम से मशहूर कपल का एक आपत्तिजनक वीडियो (MMS) इंटरनेट पर वायरल हो गया था। शुरुआत में यूजर्स ने काफी ट्रोल किया था, लेकिन बाद में कपल को काफी सपोर्ट मिला। उसी के कुछ समय पहले ही सहज और गुरप्रीत पैरेंट्स भी बने थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सहज अरोड़ा ने उसे फेक बताया था और ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया था। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया। सहज ने इंस्टाग्राम पर कहा था कि हमारा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जोकि पूरी तरह से फेक है। 15 दिन पहले हमें इंस्टाग्राम पर मैसेज मिला था, जिसमें हमसे पैसे एंठने की कोशिश की गई थी। कहा गया था कि यदि पैसे नहीं दिए तो वीडियो को वायरल कर देंगे। हमने पैसे देने से इनकार कर दिया था और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।