Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing हत्या का मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के पास

हत्या का मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के पास

कोलकाता के सरकारी अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या का मामला सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के पास पहुंच गया है। सीजेआई को तीन पत्र याचिका भेजी गई हैं जिनमें आर्मी कॉलेज के एक डॉक्टर की भी याचिका शामिल है। इन याचिकाओं में कहा गया है कि सीजेआई इस भयानक घटना का स्वतः संज्ञान लें और तेज कार्रवाई के निर्देश दें।

दो याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट के ही वकील रोहित पांडेय और उज्ज्वल गौड़ हैं। वहीं तीसरे याचिकाकर्ता का नाम डॉ. मोनिका सिंह हैं जो कि आर्मी कॉलेज ऑफ डेंटल कॉलेज सिकंदराबाद में बीडीएस हैं। रोहत पांडेय सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के पूर्व सचिव हैं। उज्जवल गौड़ सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के सदस्य हैं।

सुप्रीम कोर्ट के वकील रोहित पांडेय और उज्ज्वल गौड़ ने कहा कि यह केस बहुत ही भयानक और दुर्लभ है। यह हमारे देश की आत्मा पर अत्याचार है। एक डॉक्टर पर ही नहीं बल्कि मानवता पर हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि सीजेआई चंद्रचूड़ को इस मामले में उचित निर्देश देने की जरूरत है। याचिका में कहा गया है कि इस बर्बर घटना ने पूरे देश की आत्मा को हिला दिया है। पीड़िता के रोते बिलखते परिवार को देखकर हर किसी की दिल पसीज जाता है। हालांकि घटना के बारे में बोलने के लिए ज्यादा शब्द नहीं हैं। एक राष्ट्र के रूप में हमें खड़े होना चाहिए और इस मामले में तीव्र जांच और न्याय सुनिश्चित होना चाहिए।