Business Khas

Latest news
ਬਸਤੀ ਸ਼ੇਖ ਸਤਰਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੀ ਕਮੀ ਨਾਲ ਲੋਕ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਬਾਬਾ ਜੀਵਨ ਸਿੰਘ ਗੜਾ ਵਿਖੇ ਖਾਲਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟ ਦਿਵਸ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਬੇਅਦਬੀ ਸਬੰਧੀ ਸੋਧ ਬਿੱਲ ਸਰਬਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਪਾਸ ਹੋਣ ਤੇ ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਜੋਰਦਾਰ ਸਵਾਗਤ ਖ਼ਾਲਸਾ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ ਸਹਿਜੋਗ ਦੇਣ ਵਾਲੀਆਂ ਸਾਰੀਆਂ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ  ਸ. ਭੂਪਿੰਦਰ ਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖਾਲਸਾ ਅਤੇ ਡਾ. ਜਗਜੀਤ ਕੌਰ ਬਜਾਜ ਨੇ 36ਵੀਂ ਵਿਆਹ ਦੀ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਖੁਸ਼ੀ-ਖੁਸ਼ੀ ਮਨਾਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰੋਂ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਘਿਰੇ ਭਾਰਤੀ ਕ੍ਰਿਕਟ ਵਿੱਚ ਇਸ ਵੇਲੇ 15 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਖਿਡਾਰੀ ਵੈਭਵ ਸੂਰਿਆਵੰਸ਼ੀ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧ ’ਚ ਅਕਾਲੀ ਵਰਕਰ ਇਕੱਠ ਦੌਰਾਨ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੀਟਿੰਗ ’ਚ ਅਹਿਮ मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए
You are currently viewing सफ़ाई कर्मचारियों के कल्याण और अधिकारों को सुनिश्चित बनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

सफ़ाई कर्मचारियों के कल्याण और अधिकारों को सुनिश्चित बनाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

जालंधर, राष्ट्रीय सफ़ाई कर्मचारी कमिश्न के चेयरमैन एम.वैंकटेशन ने आज जालंधर का दौरा किया, जहाँ डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। चेयरमैन को पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड आफ आनर दे कर सम्मानित किया।

अपने दौरे दौरान उन्होंने सफ़ाई कर्मचारियों को पेश समस्याओं के बारे में विचार- चर्चा की ,साथ ही जालंधर प्रशासन के अधिकारियों से भी विस्थारित मीटिंग की। उन्होंने सफ़ाई कर्मचारियों के साथ सीधे तौर पर बातचीत भी की, उनकी शिकायतें सुनी एंव मामलों को तुरंत हल करने के निर्देश जारी किए। चेयरमैन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सभी सफ़ाई कर्मचारी चाहे रेगुलर हों या ठेका आधारित, उनको सरकारी नियमों अनुसार बनती सुविधाएं मिलनी चाहिए। इन सुविधाओं में प्रोविडेंट फंड, बीमा, सेहत सेवाओं, ई.एस.आई. रजिस्ट्रेशन, पहचान पत्र, कम से- कम मेहनताना, सुरक्षा गियर, एक्स- ग्रेशिया लाभ और रेगुलर कर्मचारियों की पैन्शन स्कीमों में इनरोलमैंट शामिल है।

श्री वैंकटेशन ने अलग- अलग संस्थानों में काम करते सफ़ाई कर्मचारियों की नियमित मैडीकल जांच की महत्ता पर ज़ोर दिया और अधिकारियों को उनके कल्याण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि यह यकीनी बनाया जाए कि इन वरकरों को अपेक्षित सहायता और सुविधाएं प्रदान करने में कोई कमी बाकी न छोड़ी जाए।

 

इसके इलावा उन्होंने नगर निगमों और नगर कौंसिलों सहित सरकारी संस्थानो में सफ़ाई कर्मचारियों की रेगुलर भर्ती की ज़रूरत पर ज़ोर दिया।

इस दौरान मौजूद प्रमुख अधिकारियों में नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह और नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर अमरजीत बैंस भी मौजूद थे।

इस दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने चेयरमैन को सफ़ाई कर्मचारियों की भलाई के लिए जालंधर प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों बारे में अवगत करवाया। उन्होंने आयोग को भरोसा दिलाया कि जालंधर प्रशासन कर्मचारियों के साथ संबंधित मुद्दे हल करने को हमेशा प्राथमिकता देगा। उन्होंने मीटिंग में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी यूनियनों और सफ़ाई कर्मचारियों का धन्यवाद भी किया।