Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing पाकिस्तान की हिमाकत, जूनागढ़ को बताया अपना हिस्सा

पाकिस्तान की हिमाकत, जूनागढ़ को बताया अपना हिस्सा

इस्लामाबाद, दुनियाभर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए कुख्यात पाकिस्तान ने गुजरात में स्थित जूनागढ़ को लेकर नई हिमाकत की है। उसने जूनागढ़ को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए कहा है कि भारत ने उस पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। जियो टीवी के अनुसार, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने जूनागढ़ को लेकर यह बयान दिया है। मुमताज जहरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जूनागढ़ के संबंध में पाकिस्तान का नीतिगत बयान हमेशा से ही साफ रहा है। उन्होंने कहा, ”जूनागढ़ को पाकिस्तान में मिला लिया गया था। पाकिस्तान इस मामले को ऐतिहासिक और कानूनी परिप्रेक्ष्य में देखता है। जूनागढ़ पाकिस्तान का हिस्सा था और भारत का उस पर अवैध कब्जा संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन है।”मुमताज ने आगे कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही राजनीतिक और कूटनीतिक मंचों पर जूनागढ़ के मुद्दों को उठाता रहा है। वह इसका शांतिपूर्ण समाधान चाहता है। उन्होंने आगे कहा, ”पाकिस्तान जूनागढ़ मुद्दे को भी जम्मू-कश्मीर की तरह अधूरा एजेंडा मानता है।” इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुमताज ने बांग्लादेश पर भी बयान दिया और बांग्लादेश के साथ पाकिस्तान के मजबूत संबंध विकसित पर जोर दिया और कहा कि यह दोनों सरकारों के सहयोग से और बेहतर होगा।