Business Khas

You are currently viewing गणेश चतुर्थी पर कपल ने किया नन्ही परी का स्वागत – Ranveer Deepika First Child

गणेश चतुर्थी पर कपल ने किया नन्ही परी का स्वागत – Ranveer Deepika First Child

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल में स्पॉट किया गया था. जहां वे अपने हसबैंड रणवीर सिंह के साथ पहुंची थी. तभी से फैंस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार गुड न्यूज मिल गई है. जी हां रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेटी के माता पिता बने हैं.

दीपवीर ने फरवरी में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. वहीं हाल ही में उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसके बाद से फैंस भी उनकी डिलीवरी होने का इंतजार कर रहे थे. बॉलीवुड सुपरस्टार दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह एक बच्ची के माता-पिता बन गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है. इससे पहले, शनिवार को एक्ट्रेस को मुंबई के गिरगांव इलाके में एच.एन. रिलायंस अस्पताल में देखा गया था. अपनी डिलीवरी से पहले शुक्रवार को दोनों ने परिवार के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए. शनिवार से गणेशोत्सव शुरू होने के साथ परिवारों ने शुभ दिन पर बच्चे का स्वागत करने के लिए डिलीवरी का सही समय चुना.