Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम जगन रेड्डी भी जांच की जद में!

अडानी ग्रुप पर सोलर एनर्जी से जुड़े ठेके हासिल करने के लिए भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से अधिक की घूस देने के आरोप लगे हैं. ये आरोप यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की तरफ से लगाए गए हैं. उधर, रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 20 नवंबर को इन आरोपों के बाद अमेरिका में दोनों (गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया.

वहीं, अडानी ग्रुप की ओर से भी बयान सामने आया है. ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा कि अडानी डायरेक्टर्स के खिलाफ कमीशन की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं और उनका खंडन किया जाता है. जैसा कि यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने खुद कहा है, “अभियोग में लगाए गए आरोप सिर्फ आरोप हैं और जब तक दोष साबित नहीं हो जाता, तब तक डिफेंडेंट्स को निर्दोष माना जाता है.

आज दिनभर अडानी ग्रुप के शेयरों में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली. ग्रुप के लगभग सभी शेयर लाल रंग के निशान पर बंद हुए हैं. ग्रुप की वैल्यूएशन करीब ढाई लाख करोड़ रुपये कम हुई है. उधर, निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स ने 5 महीने की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की, जिसमें यह लगभग 5% तक लुढ़क गया. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई.