Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ

पासपोर्ट मेला; 300 से अधिक आवेदको ने लिया भाग 

जालंधर, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय जालंधर ने सफलतापूर्वक पासपोर्ट मेले का आयोजन किया, जिसमें 300 से अधिक आवेदकों ने भाग लिया। इस मेले के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों और शिकायतों के निपटारे के अलावा नागरिकों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करना था।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी यशपाल के अनुसार मेले के दौरान पासपोर्ट जारी करने के लिए 270 से अधिक आवेदनों को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि आवेदनों के प्रसंस्करण में देरी को कम करने और निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए इस कार्यालय की प्रतिबद्धता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए यह पहल की गई है।  क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने घोषणा की कि उनके अधिकार क्षेत्र में पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए भविष्य में भी ऐसे मेले और कैम्प आयोजित किए जाएंगे। श्री यशपाल ने कहा कि आवेदकों को बकाया फाइलों के निपटारे के लिए किसी भी काम वाले दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक अपॉइंटमेंट के साथ या बिना अपॉइंटमेंट के आवश्यक दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट कार्यालय में आने के लिए प्रेरित किया जाता है।