Business Khas

Latest news
ਸਿੱਖਾਂ ਤੋਂ ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਵੱਲੋ ਬਖਸ਼ੇ ਰਵਾਇਤੀ ਸ਼ਸਤਰਾਂ ਨੂੰ ਖੋਇਆ ਰੌਇਲ ਚੈਲੰਜਰਜ਼ ਬੈਂਗਲੁਰੂ (RCB) ਨੇ ਕ੍ਰਿਕਟ ਜਗਤ ਵਿੱਚ ਉਹ ਕਾਰਨਾਮਾ ਕਰ ਦਿਖਾਇਆ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਖੁਸ਼ਹਾਲ ਸਿੰਘ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲਾਂਬੜਾ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਸ਼ਬਦ ਗਾਇਨ ਮੁਕਾਬਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿਚ ਗਰਮੀ ਦੀਆਂ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦਾ ਹੋਇਆ ਐਲਾਨ ਅਗਲੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਤੂਫਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ... ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਸਵੀਰ ਨੇ ਰਾਜ ਦੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਦ੍ਰਿਸ਼ ਨੂੰ ਸਪੱਸ਼ਟ ਐਨਕਾਂ ਜਾਂ ਸਮਾਨ ਉੱਚ-ਤਕਨੀਕੀ ਐਨਕਾਂ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼ दिल्ली के हौज खास में AC ब्लास्ट से भीषण आग, रिटायर्ड IAS अधिकारी की मौत ਸੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਨੇ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਢਿੱਲੋਂ ਨੂੰ ਭਾਜਪਾ ਪੰਜਾਬ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ 'ਤੇ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ पांचवां समर कैंप 1 जून से 30 जून तक आयोजित
You are currently viewing बिना अनुमति के काले शीशे लगाए, शादी में जा रही एक लिमोजिन गाड़ी का चालान

बिना अनुमति के काले शीशे लगाए, शादी में जा रही एक लिमोजिन गाड़ी का चालान

जालंधर, दकोहा चौकी की पुलिस ने रात को शादी में जा रही एक लिमोजिन गाड़ी का चालान कर लिया। हैरानी की बात यह है कि उक्त गाड़ी के शीशे काले थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। लिमोज़ीन को फूलों से सजाया गया था और शादी के लिए अच्छी तरह से तैयार किया गया था। उक्त गाड़ी दूल्हे को लाने के लिए श्री गुरुद्वारा साहिब ले जाई जा रही थी, लेकिन रास्ते में पुलिस ने गाड़ी को गेट पर रोक लिया और उसका चालान काट दिया।

थाना रामामंडी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन द्वारा नाकाबंदी की गई, जहां उक्त वाहन का चालान काटा गया। सब इंस्पेक्टर नरेंद्र मोहन ने बताया कि पूरी कार पर बिना अनुमति के काले शीशे लगाए गए थे। सारे शीशे फिल्म से ढके हुए थे। जैसे ही गाड़ी गेट से गुजरती दिखी तो उसे तुरंत रोक दिया गया। आपको बता दें कि जब कार का चालान काटा गया तो कार में सिर्फ ड्राइवर ही था। जब ड्राइवर से कार के काले शीशों के बारे में पूछा गया तो वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका, जिसके चलते उसका चालान काट दिया गया। जानकारी के अनुसार लिमोजिन कार का चालक जंडू सिंघा की ओर जा रहा था। दकोहा चौकी प्रभारी नरेंद्र मोहन ने बताया कि ठोस दस्तावेज न दिखा पाने के कारण यह कार्रवाई की गई है।