Business Khas

बाबा रामदेव की कंपनी ने की धुआंधार कमाई, बड़े-बड़ों के छुड़ाए छक्‍के

बाबा रामदेव की कंपनी ने की धुआंधार कमाई, बड़े-बड़ों के छुड़ाए छक्‍केरामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने पिछले वित्त वर्ष में धुआंधार कमाई की है। कंपनी की कुल कमाई 9,335.32 करोड़ रुपये रही। यह इसके पिछले साल से 23.15 फीसदी ज्‍यादा है। इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह रही पतंजलि फूड्स की बिक्री और समूह की दूसरी इकाइयों से हुई कमाई। पतंजलि फूड्स को पहले रुचि सोया के नाम से जाना जाता था। वित्त वर्ष 2023-24 में पतंजलि आयुर्वेद को अन्‍य आय के रूप में 2,875.29 करोड़ रुपये मिले। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा सिर्फ 46.18 करोड़ रुपये था। कंपनी ने यह जानकारी रजिस्ट्रार को दी है। टॉफलर नाम के बिजनेस इन्फॉर्मेशन प्लेटफॉर्म ने यह जानकारी जुटाई है।