Business Khas

Latest news
ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਹੁਣ 3 ਅਗਸਤ ਤੱਕ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਭਰਨਗੇ ਗਣਨਾ ਫਾਰਮ  ₹257.32 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਜਲੰਧਰ-ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਰਾਜਮਾਰਗ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਰਸਤਾ ਸਾਫ਼ ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों
You are currently viewing उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जाएगा सर्वे, किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव – ईटीओ

उम्मीदवारों के चयन के लिए किया जाएगा सर्वे, किसी के साथ नहीं होगा भेदभाव – ईटीओ

जालंधर,  नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्षद उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ जालंधर पहुंचे। उन्होंने यहां के चारों विधानसभा क्षेत्र जालंधर ईस्ट, जालंधर वेस्ट, जालंधर सेंट्रल और जालंधर कैंट के पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और हलका इंचार्जों के साथ मीटिंग की एवं पार्षद उम्मीदवारों को लेकर आए आवेदनों पर विस्तृत चर्चा की।

मीटिंग में मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक रमन अरोड़ा और जसवीर सिंह राजा गिल, आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, पवन कुमार टीनू, दिनेश ढल्ल, दीपक बाली, अमृत पाल, मंगल सिंह, तरनदीप सिंह सनी, गुरविंदर शेरगिल, स्टीवन कलेर और अन्य आप नेता मौजूद रहें।

ईटीओ ने कहा कि आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद पार्टी पार्षद उम्मीदवारों के चयन के लिए वार्ड स्तर पर सर्वे कराएगी। सर्वे में जिस उम्मीदवार के जीतने की संभावना सबसे ज्यादा होगी, उसे टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा। हमारी कोशिश सिर्फ इतनी है कि जिताऊ उम्मीदवारों को ही टिकट मिले। ईटीओ ने कहा कि हम अपनी सरकार के कामों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। हमारे नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आप सरकार के पिछले ढ़ाई साल के कामों को बताएंगे और उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए तैयार बैठे हैं। जिस तरह लोगों ने उपचुनाव में हमें भारी बहुमत से जिताया, उसी तरह नगर निगम चुनावों में भी हमें जिताएंगे।