Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing खाना ही नहीं, पीने की चीजें भी बढ़ाती हैं यूरिक एसिड

खाना ही नहीं, पीने की चीजें भी बढ़ाती हैं यूरिक एसिड

कई सारी पीने की चीजें भी यूरिक एसिड के बढ़ने का कारण बन सकती हैं। इनके अंदर भी प्यूरीन होता है। आंख बंद करके इन्हें पीने की गलती किडनी को भुगतनी पड़ सकती है। क्योंकि हाई यूरिक एसिड धीरे-धीरे किडनी स्टोन कर सकता है।

साथ ही जोड़ों की गठिया बीमारी का खतरा भी बनाता है हाई यूरिक एसिड से बचने के लिए 5 परहेज का ध्यान जरूर रखें।  इसमें खाने और पीने दोनों की सावधानी शामिल है। साथ में कुछ और परहेज भी बताए हैं जो यूरिक एसिड को कम रखने के लिए जरूरी हैं।

प्यूरीन के पचने के बाद शरीर यूरिक एसिड बनाता है। इसलिए हाई प्यूरीन वाले फूड्स का सेवन कम करके या बिल्कुल दूर होकर इस अपशिष्ट पदार्थ को बढ़ने से रोका जा सकता है।

इसके अलावा मीठी ड्रिंक्स का सेवन भी कम कर दें।अगर आपको हाई यूरिक एसिड है तो मीठे फल या शहद का सेवन बिल्कुल कम कर दें। क्योंकि इनके अंदर फ्रुक्टोज नाम की नेचुरल शुगर होती है।

बॉडी जब इसे तोड़ती है तो प्यूरीन बनता है जो कि यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा सकता है। जिनमें एस्पिरिन, ड्यूरेटिक्स, विटामिन बी3, इम्यून सप्रेसिंग ड्रिग, टीबी की एक दवा, कुछ बीपी की दवाएं आदि शामिल हैं।

अगर आप इनका उपयोग कर रहे हैं तो यूरिक एसिड का लेवल चेक करते रहें। सबसे पहले तो अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड और सब्जियों को शामिल करें। चेरीज का सेवन बेहतर माना जाता है। इसके अलावा बिना मीठे की कॉफी और पानी का पर्याप्त सेवन भी करना चाहिए।