Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी बसपा : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी

नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी बसपा : डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी

जालंधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि पंजाब भर में बसपा वर्कर परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सभी वर्करों को गांव-गांव में इस संबंधी श्रद्धांजलि समागम करने के लिए कहा गया है, ताकि बाबा साहब डॉ. अंबेडकर के समानता, भाईचारे व स्वतंत्रता संबंधी विचारों को आम लोगों तक पहुंचाया जा सके।

डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भाईचारे पर जोर दिया, जिसकी आज भी बहुत जरूरत है। इसके अतिरिक्त उन्होंने नए भारत के निर्माण के लिए भी विचार दिए हैं, जिन्हें सभी को अपनाना चाहिए। बसपा प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने आज 5 दिसंबर को पार्टी के जालंधर स्थित प्रदेश कार्यालय में बाबा साहब डॉ. अंबेडकर संबंधी यह विचार पार्टी केडर के सामने रखे और सभी जिलों के संगठन के कामकाज की समीक्षा भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी नेताओं से कहा कि वे गांव-गांव में बसपा के संगठन का निर्माण करें, ताकि पार्टी पंजाब भर में मजबूत होकर प्रदेश के लोगों के हितों की लड़ाई लड़ सके।

डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने कहा कि बसपा वर्करों में बहुत उत्साह है और आने वाले दिनों में पार्टी की ओर से और भी बड़े समागम किए जाएंगे। बसपा पंजाब के लोगों को एक अच्छा विकल्प देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आने वाले नगर निगम चुनाव में पार्टी मजबूती से हिस्सा लेगी। इस मौके पर बसपा के प्रदेश उपप्रधान अजीत सिंह भैणी व अन्य नेता भी मौजूद थे।