Business Khas

Latest news
ਆਟੋ ਡੀਲਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਸਾਵਣ ਦੀ ਸੰਗਰਾਂਦ ਦੇ ਸਬੰਧ ਵਿਚ ਖੀਰ ਪੂਰੇ ਦਾ ਲੰਗਰ ਲਗਾਏ ਪੁਰੀ ਵਿੱਚ ਜਗਨਨਾਥ ਰੱਥ ਯਾਤਰਾ ਦੌਰਾਨ ਭਾਜੜ ਵਰਗ੍ਹੇ ਹਾਲਾਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਵਿੱਚ ਗਲਤੀ ਨਾਲ ਗਈ 7 ਅਤੇ ਡੇਢ ਸਾਲ ਦੇ ਬੱਚੇ ਦੀ ਜਾਨ ਸਕੂਲ ਬੱਸ ਹੇਠਾਂ ਆਉਣ ਨਾਲ 3 ਸਾਲਾ ਸਮਰਦੀਪ ਦੀ ਮੌਤ ਅਮਰੀਕਾ ’ਚ ਮਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਭਾਰਤੀ ਸ਼ਖਸ ’ਤੇ ਧਰਮ ਜਾਣਨ ਮਗਰੋਂ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਪੰਜਾਬ ਦੇ 7 ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਚ ਅੱਜ ਹੁੰਮਸ ਭਰੀ ਗਰਮੀ ਦਾ ਅਲਰਟ पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने किया जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का किया निरीक... करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात पंजाब को मिलेगी : केवल सिंह ढिल्लों ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਅੱਠ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਿਆਂ 'ਤੇ ਟੈਕਸ ’ਚ ਵਾਧਾ ਵਾਇਰਲ ਵੀਡੀਓ ਦੇਖ ਕੇ ਚਾਹ ਪੀਣੀ ਛੱਡ ਦੇਵੋਗੇ
You are currently viewing अमृतसर के थाना इस्लामाबाद के बाहर सुबह सवा तीन बजे ब्लास्ट

अमृतसर के थाना इस्लामाबाद के बाहर सुबह सवा तीन बजे ब्लास्ट

अमृतसर के थाना इस्लामाबाद के बाहर मंगलवार सुबह करीब 3:15 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने के बाद पुलिसकर्मी और आसपास के घरों के लोग तुरंत बाहर निकल आए। धमाके के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों ने थाने के गेट बंद कर दिए और अलर्ट हो गए। वहीं धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सुबह के समय थाना इस्लामाबाद के बाहर धमाका होने की आवाज पुलिस कर्मियों को सुनाई दी थी।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को सूचित किया और सभी अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जांच दौरान किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। एक धमाके की आवाज जरूर सुनाई दी थी, फिलहाल उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा पिछले दिनों जो भी थाने के बाहर धमाके हुए थे, उस संबंधी एक पूरे गैंग को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके दो-तीन साथियों को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। वह भी पुलिस रडार पर है। जल्दी उनको भी पकड़ लिया जाएगा और इस पूरे गैंग का पर्दाफाश किया जाएगा।