Business Khas

Latest news
वार्ड चमकाने के लिए अशोक मित्तल का बड़ा तोहफा, 37.50 लाख रुपये देने का ऐलान किया ਸੜਕਾਂ ’ਤੇ ਅਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਬਣ ਰਹੇ ਹਨ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਾ ਕਾਰਨ, ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ’ਤੇ ਸਵਾਲ ਅਸ਼ਵਨੀ ਵਰਗੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਵਪਾਰੀ ਬੈਠੈ ਹੋਏ ਹਨ ਸਰਕਾਰ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ: ਸਿੱਖ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ
You are currently viewing खाने की चीजों से अधिक यहां पर खर्च कर रहा इंडिया

खाने की चीजों से अधिक यहां पर खर्च कर रहा इंडिया

खाने पीने यानी फूड आइटम्स से ज्यादा देश के लोग नॉन फूड आइटम्स पर ज्यादा खर्च हो रहा है. खासकर शहरों में नॉन फूड आइटम्स पर खर्च 60 फीसदी से ऊपर है. जबकि गांवों में ये आंकड़ा 50 फीसदी से ऊपर देखने को मिल रहा है.वास्तव में इस तरह के चौंकाने वाले आंकड़े Household Consumption Expenditure Survey: 2023-24 में देखने को मिले हैं. सरकार की इस रिपोर्ट में अगस्त 2023 से जुलाई 2024 तक के आंकड़े दिए गए हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर इस रिपोर्ट में और किस तरह की जानकारी दी गई है.

नॉन फूड प्रोडक्ट्स पर खर्च के तहत बेहद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. भले ही शहर में नॉन फूड प्रोडक्ट्स पर खर्च 60 फीसदी से ज्यादा देखने को मिला है. लेकिन वो खर्च पिछले साल के मुकाबले मामूली रूप से कम है. आंकड़ों के अनुसार साल 2023-24 में शहरों में खर्च 60.32 फीसदी देखने को मिला जो साल 2022-2023 में 60.83 फीसदी देखने को मिला था. जबकि ग्रामीण इलाकों में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है. गांवों में साल 2022-23 में जो खर्च 53.62 फीसदी देखने को मिला था वो साल 2023-24 में कम होकर 52.96 फीसदी पर आ गया. खास बात तो ये है कि नॉन फूड प्रोडक्ट्स पर गांव में एक व्यक्ति ने एक महीने में औसतन 2,183 रुपए खर्च किए हैं. जबकि शहर में रहने एक व्यक्ति का महीने का खर्च 4,220 रुपए देखने को मिला.