Business Khas

Latest news
ਐਮ.ਪੀ. ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਮਿੱਤਲ ਵੱਲੋਂ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ 1.50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਅਤੇ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਨਵ- ਨਿਯੁਕਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ.ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਕਾਂਗਰਸ ਭਵਨ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ प्रागपुर मंडल के बाबा बुड्ढा जी एंक्लेव में बैठक आयोजित, स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 40-45 साल बाद सुधरेगी रास्ता मोहल्ला की नालियों की दशा, मेयर वनीत धीर ने दी बड़ी राहत ਅਜੈ ਦੇਵਗਨ ਦੇ ਜੁਹੂ ਸਥਿਤ ਬੰਗਲੇ ’ਤੇ BMC ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ, ਨਾਜਾਇਜ਼ ਉਸਾਰੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ਾਂ ਹੇਠ ਕੁਝ ਹਿੱਸੇ ਢਾਹੇ ਪੇਸ਼ੀ ਤੋਂ ਠੀਕ ਪਹਿਲਾਂ ਲੰਡਨ ਰਵਾਨਾ ਹੋਏ ਧਰੁਵ ਰਾਠੀ, ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ ਸੜਕ ਪਾਰ ਕਰ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੂੰ ਟਰੱਕ ਨੇ ਕੁਚਲਿਆ; ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਤ ਰੂਸ ਤੋਂ ਤੇਲ ਖਰੀਦਣ ‘ਤੇ ਨਹੀਂ ਲੱਗੇਗਾ ਟੈਰਿਫ ਅਮਰੀਕਾ ਨੇ ਭਾਰਤ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ; ਟਰੰਪ ਬੋਲੇ- ਇਹ ਸਾਡੇ ਕੌਮੀ ਹਿੱਤ ‘ਚ ਮੁਸਕਾਨ-ਸਾਹਿਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਵਿਤਾ ਅਤੇ ਅਮਰਦੀਪ ਨੂੰ ਵੀ ਮੌਤ ਦੀ ਸਜ਼ਾ
You are currently viewing एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट के दिन मिली राहत छिनी

एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े, बजट के दिन मिली राहत छिनी

शनिवार 1 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) के नए रेट के मुताबिक बजट के दिन मिली राहत आज छीन ली गई है। 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। आज दिल्ली से कोलकाता तक यह सिलेंडर 6 रुपये महंगा हुआ है। हालांकि, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के मार्च का प्राइस ट्रेंड देखें तो पिछले 5 सालों में 1 मार्च को सबसे कम बढ़ोतरी है। इंडियन ऑयल के पोर्टल पर दिए गए आंकड़ों के मुताबिक मार्च में कॉमर्शियल का दाम सबसे अधिक 2023 में बढ़ा था, जब एक ही झटके में दाम 352 रुपये उछल गए।

बता दें बजट के दिन एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट में 7 रुपये की मिली छोटी सी राहत केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को मिली थी। घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडियन ऑयल द्वारा जारी ताजा रेट के मुताबिक दिल्ली में आज 1 फरवरी से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1803 रुपये का हो गया है। पहले फरवरी में 1797 रुपये था और जनवरी में 1804 रुपये का। कोलकाता में यही कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1913 रुपये में मिलेगा। यह फरवरी में 1911 रुपये से घटकर 1907 रुपये हुआ था।

मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब फिर से 1755.50 रुपये हो गई है। फरवरी में 1749.50 रुपये थी और जनवरी में इसकी कीमत 1756 रुपये थी। 19 किलो वाले नीले सिलेंडर के भाव कोलकाता में भी बदले हैं। इसकी कीमत यहां 1965.50 रुपये हो गई है। फरवरी में 1959.50 रुपये थी और जनवरी में 1966 रुपये।